किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती की विस्तार से दी गई जानकारी : दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 31, 2026
बहराइच। उद्यान विभाग को मखाना विकास योजना के अन्तर्गत सामान्य एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कृषकों हेतु प्रशिक्षण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का शुभारम्भ 31 जुलाई को किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को मखाना की वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि करना तथा रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने किसानों को मखाना की वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बहराइच के डा. शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक (शस्य विज्ञान) एवं डा. नन्दन सिंह, वैज्ञानिक (मृदा विज्ञान) ने किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीक, गुणवत्तायुक्त पौध एवं बीज प्रबंधन, संतुलित पोषक तत्व प्रबन्धन, कीट एवं रोग नियंत्रण, कटाई, प्रसंस्करण तथा विपणन सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होनें किसानों को आधुनिक तकनीकों के प्रयोग, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन तथा बाजार की मांग के अनुरूप खेती करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मखाना उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार एवं आयवृद्धि की सम्भावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला माध्यम से स्वरोजगार एवं आयवृद्धि की सम्भावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी व पंकज वर्मा, योजना प्रभारी द्वारा भी कृषकों के साथ मखाना के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, विपणन व अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर निरंजन लाल वर्मा, रामदीन, राहुल, मस्तराम, अंजली मौर्या, सुन्दर लाल बौद्ध, राज कुमार, राजितराम सहित 50 से अधिक कृषकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन