ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का लिया जायजा

केन्द्र व्यवस्थापकों को सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये गये निर्देश

दो बंडल एल्युमिनियम के विद्युत तार, एक अदद हेक्सा ब्लेड व प्लास बरामद

लूटी गई चैन, बाइक व मोबाइल बरामद

Ad

चोरी के विद्युत तार सहित तीन गिरफ्तार : दो बंडल एल्युमिनियम के विद्युत तार, एक अदद हेक्सा ब्लेड व प्लास बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 30, 2026

बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने चोरी किए गए एल्युमिनियम विद्युत तार व चोरी में प्रयुक्त उपकरण के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गुरूवार को थाना खैरीघाट पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को इनपुट प्राप्त हुआ कि बरदहा चौकी के निकट शिवपुर जाने वाले नहर मार्ग पर तीन व्यक्ति 33,000 वोल्ट विद्युत लाइन के पोल से एल्युमिनियम विद्युत तार काटकर बंडल बनाकर चोरी कर ले जा रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित किया गया तथा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 02 बंडल एल्युमिनियम विद्युत तार 299 मीटर बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त 01 अदद हेक्सा (डबल धार) की ब्लेड एवं 01 अदद लोहे का प्लास भी बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनोज कुमार बाजपेई पुत्र आनन्द बाजपेई, मोनू कुमार बाजपेई पुत्र वेद प्रकाश बाजपेई तथा मोहम्द आसिफ उर्फ शेरू पुत्र मोहम्मद यासीन निवासीगण नकहा थाना खैरीघाट के रूप में हुई। बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खैरीघाट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त मनोज कुमार का अपराधिक इतिहास है। तत्पश्चात नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें