चैन स्नेचिंग घटना का खुलासा, लुटेरा गिरफ्तार : लूटी गई चैन, बाइक व मोबाइल बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 30, 2026
बहराइच। थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम व स्वॉट की संयुक्त टीम ने चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके पास से सोने की चैन, बाइक व मोबाइल बरामद किया गया। श्रीमती राजकुमारी पत्नी वरुण अरोरा निवासिनी जनपद प्रयागराज, वर्तमान पता रायपुर राजा थाना कोतवाली देहात द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई कि 04 अक्टूबर को समय लगभग 7ः52 बजे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा झपट्टा मारकर उनके गले से लगभग 07 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली गई तथा मौके से फरार हो गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना दरगाह शरीफ पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा यक्ष अभियान के दौरान लगे विभिन्न सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों की सहायता से घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में गुरूवार को प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मालगोदाम रोड से रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त विष्णु कुमार यादव पुत्र तेज कुमार यादव निवासी सिरौला टेपरा थाना हुजूरपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से स्नैचिंग की 01 पीली धातु की चेन, 01 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन