ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का लिया जायजा

केन्द्र व्यवस्थापकों को सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये गये निर्देश

दो बंडल एल्युमिनियम के विद्युत तार, एक अदद हेक्सा ब्लेड व प्लास बरामद

लूटी गई चैन, बाइक व मोबाइल बरामद

Ad

पीईटी परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण : केन्द्र व्यवस्थापकों को सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के दिये गये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 30, 2026

बहराइच। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक सम्पन्न होने वाली परीक्षा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत तथा अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार के साथ भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र महिला पीजी कालेज, तारा महिला इण्टर कालेज तथा किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केन्द्र व्यवस्थापकों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने सीसीटीवी कैमरों के लिए स्थापित किये गये कन्ट्रोल रूम का अवलोकन परीक्षा कक्ष के अन्दर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों को प्रत्येक दशा में क्रियाशील रखा जाये तथा सभी महत्वपूर्ण चरणों की व्यवस्थित ढंग से वीडियोग्राफी भी करायी जाय। उल्लेखनीय है कि 01 नवम्बर को भी जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर दो-दो पालियों प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पॉली की परीक्षा अपरान्ह 03 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा सम्पन्न होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें