ब्रेकिंग

आपरेशन कन्विक्शन के तहत 16 साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला

दो हथनियों ने की पेट्रोलिंग

चांद को अर्ध्य देकर तोड़ा व्रत

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये

Ad

प्राथमिक विद्यालय की छत पर दिखा तेंदुआ : दो हथनियों ने की पेट्रोलिंग

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 29, 2026

बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के सिंचाई कॉलोनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत पर बुधवार रात तेंदुआ देखे जाने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आ गई। गुरुवार दोपहर कतर्नियाघाट रेंज टीम ने हथनी जयमाला और हथनी चंपाकली के जरिए स्कूल के आसपास और कॉलोनी में सघन पेट्रोलिंग कराई। हथनियों की पेट्रोलिंग के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया है। पेट्रोलिंग टीम में वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष कुमार, वॉचर सुनील और महावत मोहरम अली मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें