ब्रेकिंग

सिर्फ 40 सेकंड की सावधानी, नवजात के लिए सुरक्षा कवच

नीति आयोग के सहयोग से डिजिटल हुआ राजकीय जिला पुस्तकालय

ब्लाक मुख्यालय तेजवापुर में सम्पन्न हुआ सामूहिक विवाह

ट्रैक्टर चालक की मौत, 11 यात्री घायल

कई गरीब परिवार बेघर, प्रशासनिक मदद अब तक नदारद

Ad

रोडवेज बस ने सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को मारी ठोकर, : ट्रैक्टर चालक की मौत, 11 यात्री घायल

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 5, 2026

बहराइच। रविवार प्रातः करीब पांच बजे वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 78 एचटी 4651 जो गोंडा से बहराइच की तरफ आ रही थी, चिलवरिया के पास उसके आगे चल रही सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ठोकर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। रोडवेज पर सवार 11 यात्री घायल हो गए। जिनको तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमे से 05 का इलाज अभी भी चल रहा है तथा बाकी 06 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिसमे से एक महिला की हालत गंभीर है। जिसका समुचित इलाज कराया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली के चालक को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन 14 जुलाई को

बहराइच। देवीपाटन मण्डल गोण्डा के अंतर्गत आने वाले राजकीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्तिक एवं मृतक, शासकीय सेवकों के पारिवार के सेवानिवृत्तिक लाभों एवं पारिवारिक पेंशन इत्यादि से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए 14 जुलाई को मध्यान्ह 11 बजे से आयुक्त सभागार गोण्डा में मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि पेंशन अदालत में सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित समस्याओं के वाद पत्र/प्रत्यावेदन कोषागार बहराइच में उपलब्ध करा दें ताकि वांछित सूचना 07 जुलाई तक मण्डलीय कोषागार कार्यालय गोण्डा को उपलब्ध करायी जा सके। श्री शरण ने बताया कि पेंशन अदालत हेतु वाद पत्र का प्रारूप कोषागार के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें