डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण : बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jul 23, 2026
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। विशेष रूप से डीएम व एसपी ने भण्डारण, बैरीकेटिंग, निर्माण कार्य व पाकशाला का निरीक्षण कर बन्दियों के लिए तैयार किये जा भोजन की गुणवत्ता को परखा। कारागार के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। इस अवसर पर करागार अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर रंजीत सिंह, हरिओम गौड़ व अंजू शर्मा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन