ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

डीआईजी ने किया नेपाल सीमा का दौरा : सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 3, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा क्षेत्र का गुरुवार को डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने दौरा कर सीमा सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। शाम लगभग 4 बजे वह थाना रूपईडीहा पहुंचे, जहां उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीआईजी ने बताया कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा पर संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए समीक्षा करना है। उन्होंने कहा कि उनकी सोच है कि पुलिस और अन्य एजेंसियां इतनी सख्ती और ईमानदारी से कार्य करें कि अवैध कारोबार करने वालों के लिए सीमा क्षेत्र में गतिविधियां संचालित करना असंभव हो जाए। रूपईडीहा पहुंचने के बाद डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया तथा नेपाली सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर सीमा सुरक्षा और आपसी समन्वय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वे नेपाल के उच्च अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें तथा समय-समय पर बैठकें आयोजित करें, जिससे दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो और कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत सहित थाना रूपईडीहा के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें