सिलौटा चौराहे पर बिना लाइसेंस बिक रही शराब : पुलिस-आबकारी की मिलीभगत से यह कारोबार खुलेआम चल रहा
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 13, 2026
शाम 4 बजे से सजती है पियक्कड़ों की जमात
सरकार को लाखों रुपये का हो रहा राजस्व का नुकसान
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के सिलौटा चौराहा और टिकोरा मोड़ चौकी क्षेत्र में बिना लाइसेंस शराब बिक्री और सेवन का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार यहां लगभग 10 स्थानों पर शाम 4 बजे ही मीट-मछली की दुकानों के साथ अवैध रूप से शराब बेची और पिलाई जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग की निगरानी न होने और पुलिस-आबकारी की मिलीभगत से यह कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अवैध बिक्री के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक और जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि तत्काल छापेमारी कर अवैध दुकानों को बंद कराया जाए और दोषियों के विरुद्ध शासनादेश के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन