ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: एक ही रात नन्दवल गांव में दो घरों में चोरों ने किया हाथ साफ

नही थम रहा क्षेत्र में चोरी का सिलसिला
बौंडी, बहराइच। थाना बौंडी क्षेत्र के नन्दवल गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने मिठ्ठू पुत्र मैकू व श्री सन्यासी दशनामी मठ से लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर गए। बीती रात बौंडी क्षेत्र के नन्दवल गांव में चोरों ने गाँव निवासी मिठ्ठू पुत्र मैकू के घर में लाखों की चोरी किया। मिठ्ठू के बड़े भाई झब्बर ने बताया कि मिठ्ठू व उनके लड़के लखनऊ में काम करते हैं। मिठ्ठू की पत्नी घर के दरवाजे पर ताला बंद कर द्वार पर सो गई। चोर पीछे से घर मे घुसे, चोरी कर पीछे से ही निकल गए। उन्होंने यह भी बताया कि अभी एक महीने पहले अपने लड़के पूरन की शादी किया था। जिसमें बहू के लिये लाखों के जेवर बनवाये थे। तमाम फूल के बर्तन, नकदी सहित लगभग तीन लाख की चोरी हुई है। चोर यही नहीं रुके यहां से आगे बढ़कर बाबा के मठ में चोर पीछे से आकर मेन दरवाजा खोलकर दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये निकाल लिया। उसी समय बाबा जाग गए। चोर मेन दरवाजे से भाग गए। बाबा ने बताया दो चोरों को हमने देखा है, चोर केवल कच्छा पहने थे। बनियान भी नहीं पहन रखी थी। गांव वालों ने बताया अभी कुछ दिन पहले बगल के गांव बसहिया जो थाना फखरपुर क्षेत्र में आता है। वहां के पुष्पेंद्र वर्मा के घर में चोरों ने कई लाख की चोरी की। जिसका अभी कुछ पुलिस ने खुलासा नहीं किया। ऐसी चोरी की वारदातों से क्षेत्र व गाँव के लोग दहशत में है। बौंडी थाने के दरोगा राम आशीष यादव, कांस्टेबल सुबास कुमार यादव, शाकिर अली, श्याम बिहारी चौहान मौके पर पहुंच कर गहनता से जाँच कर शीघ्र चोरी का खुलासा करने की बात कही है।

ताबड़तोड़ चोरियों से थर्राया बौंडी इलाका
आधा दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी बौंडी पुलिस
बौंडी, बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है ऐसे में ग्रामीणों का विश्वास पुलिस पर से हटता जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। एक भी चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। सूत्रों की माने तो चोरियों का मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया गया है। किसी भी चोरी की घटना होने के पश्चात पुलिस खुलासा करने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेती है।

केस-1- थाने से चंद कदम की दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओंकार सिंह के आवास से लाखों रुपए की चोरी बीते 25 अप्रैल की रात्रि में हो गई लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर पाई।

केस-2- थाना क्षेत्र के भदवानी में 5 माह पूर्व राजकुमार सिंह पुत्र नरेश सिंह के यहां लाखों की चोरी हुई। जिसका खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।

केस-3- बीते 16 जनवरी को जैतापुर निवासी राजकुमार तिवारी के प्लाट पर लगा टिल्लू पम्प चोरी हो गया था। पुलिस ने मामले कोई केस दर्ज नहीं किया है।

केस-4- बीते 28 अगस्त 2022 को पंडितपुरवा निवासी सुधीर मौर्या के यहाँ लाखों की चोरी हुई थी। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। भदवानी गांव निवासी गोपाल सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र शिवनारायण व चंद्रेश पुत्र सूर्य लाल के यहां हजारों की चोरी हुई थी। ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण रात रात भर जाग कर चोरी रोकने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें