नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा : अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 6, 2026
बहराइच। नोडल अधिकारी, सेन्ट्रल प्रभारी, नीति आयोग, संयुक्त सचिव भारत सरकार आलोक तिवारी ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में आकांक्षात्मक जनपद/विकास खंड के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विकास कार्यों एवं आकांक्षात्मक विकासखंडों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारीएवं मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में संचालित योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने सभी विभागों से समन्वय बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कुपोषण दर में कमी लाने, विकास कार्यों के निरीक्षण में तेजी लाने, पशुपालन के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, आईटीआई एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों को समयानुकूल बनाने, लैंगिक अनुपात में सुधार, आधार सीडिंग पूर्ण करने, भारतनेट कनेक्शन ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने तथा परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होनें ने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय अधिकारियों को विकास को देखकर सीखने हेतु केरल व तमिलनाडु राज्य की यात्रा पर शैक्षणिक भ्रमण हेतु भेजने का प्रबन्ध भी किया जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, उप निदेशक कृषि विनय कुमार, चिकित्साधिकारी डॉ पियूष नायक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन