ब्रेकिंग

7 किलो गांजा, तमंचा-कारतूस, मोबाइल व नगदी बरामद

संदीप कुमार द्विवेदी को जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी

शांतिपूर्ण गांधीवादी रास्ते पर चलकर हम सभी को आंदोलन करना चाहिए

एसपी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता व अहिंसा की शपथ दिलाई

नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर सिंघानिया ढाबे के पास की घटना

Ad

गॉधी व शास्त्री के जीवन आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : एसपी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता व अहिंसा की शपथ दिलाई

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 2, 2026

बहराइच। जनपद में गांधी जयन्ती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सिटी माण्टेसरी स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में सेनानी परिसर पहुंचकर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद व अन्य अधिकारियों, के साथ त्रिमूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गॉधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। गॉधी जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि गॉधी जी व शास्त्री जी के सत्य और अहिंसा पर आधारित विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। सादा जीवन, उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाई-चारा तथा सर्वधर्म संभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा हमें महात्मा गॉधी जी से मिलती है। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट व कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं अहिंसा की शपथ दिलाई गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा एवं आत्मनिर्भरता का जो संदेश दिया, वह सम्पूर्ण मानवता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई की गयी तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन कनिष्क आर. जामकर (सहायक पुलिस अधीक्षक), क्षेत्राधिकारी कार्यालय/आंकिक प्रदुम्मन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक दिलीप कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें