ब्रेकिंग

वन विभाग में मचा हड़कंप

वर्चुअल माध्यम से भेजी गई रू. 1.48 करोड़ से अधिक धनराशि

विभागीय अधिकारी के साथ बैठक कर विद्युत व्यवस्था बहाल करने के दिये निर्देश

कुशल क्षेम पूछा तथा पीएम आवास व ट्राई साईकिल से लाभान्वित करने के दिये निर्देश

पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के दिए निर्देश

Ad

जिलाधिकारी ने संभाली विद्युत व्यवस्था की कमान : विभागीय अधिकारी के साथ बैठक कर विद्युत व्यवस्था बहाल करने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 3, 2026

बहराइच। विगत दिनों जनपद में आये तीव्र आंधी-तूफान एवं अतिवृष्टि के फलस्वरूप विद्युत आपूर्ति को लेकर आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्युत विभाग के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को कलेक्ट्रेट में तलब कर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि जल्द से जल्द जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यस्था को बहाल करायें जिससे आमजन को राहत मिल सके। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने अधीक्षक अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि युद्ध स्तर पर कार्यवाही करते हुए जनपद के सभी मजरों में विद्युत आपूर्ति बहाल करायें। अधीक्षक अभियन्ता नवीन चन्द्र प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों जनपद बहराइच में आये तीव्र आंधी-तूफान एवं अतिवृष्टि के कारण विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यापक क्षति हुई है। प्राकृतिक आपदा के फलस्वरूप लगभग 4168 अदद विद्युत पोल, 474 विद्युत परिवर्तक एवं अन्य विद्युत परिसम्पत्तियों की क्षति हुई है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर गिरे हुए पेड़ों को हटाकर नए पोल खड़े करने और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने हेतु 17 अदद टीमे व 15 अदद हाइड्रोलिक मशीन लगायी गयी है। जनपद बहराइच के कुल 37 उपकेन्द्रो में से 35 उपकेन्द्रो की 33 के.वी. लाइनो को बहाल कर दिया गया है एवं शेष 02 उपकेन्द्रो की 33 के.वी. लाइन एवं 11 के.वी. पोषको की बहाली हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता,मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह सहित अधि.अभि. विद्युत वितरण खण्ड मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें