फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले चार गिरफ्तार : 7 किलो गांजा, तमंचा-कारतूस, मोबाइल व नगदी बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 2, 2026
बहराइच। तराई क्षेत्र में नशे का कारोबार फैला रहे बर्खास्त सिपाहियों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए हरदी पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 795 ग्राम गांजा, 315 बोर का अवैध तमंचा और 2 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी फर्जी पुलिस वाहन के स्वरूप में तैयार रेनॉल्ट ट्राइबर यूपी 32 बी जी 6267 जिस पर लाल नीली बत्ती लगी हुई है से लोगों को ले जाकर अवैध वसूली करते थे। तलाशी के दौरान वाहन एवं अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद तमंचा-कारतूस, 7 किलो 779 ग्राम गांजा, एक वाहन रेनोल्ट ट्राइबर, 8270 रूपये नगद, 06 अदद मोबाइल, एक अदद अंलकरित वर्दी, पी कैप, एक अदद प्लास, एक अदद रिंच, दो अदद नम्बर प्लेट बरामद हुआ। पूछतांछ करने पर वर्दीधारी ने अपना नाम समर बहादुर सिंह बताया। वह वर्ष 1997 में 32 वाहिनी पीएसी लखनऊ में भर्ती हुआ था तथा वर्ष 2019 में 35वीं वाहिनी लखनऊ में नियुक्ति के दौरान उसे लड़ाई झगड़े व नियम विरूद्ध आचरण के कारण जबरिया रिटायर कर दिया गया। उसके दूसरे साथी श्री प्रकाश द्विवेदी उर्फ प्रकाश दूबे बताया। जो उ.प्र.पुलिस वर्ष 2006 की भर्ती का बर्खास्त सिपाही है। दोनों साथ में मिलकर पुलिसकर्मी का वेश धारण कर दुकानदारों व अन्य व्यक्तियों को गांजा रखने व बेचने के आरोप में जेल भेजने का भय दिखाकर उगाही करते है। पकड़े गए अभियुक्तों में समर बहादुर सिंह पुत्र राज करन सिंह निवासी पीपरी जनपद सुल्तानपुर हाल पता प्लाट नम्बर 50 ख नम्बर 220 अवधपुरी खण्ड 02 सरगापुर निकट पंचायत भवन खरगापुर लखनऊ, श्री प्रकाश द्विवेदी उर्फ प्रकाश दूबे पुत्र धीरज द्विवेदी निवासी ग्राम जाल्हेपुर थाना गोल्होरा जनपद सिद्धार्थनगर व मूले अवस्थी उर्फ अवधेश अवस्थी पुत्र नंदू उर्फ नरेन्द्र नाथ अवस्थी निवासी महसी थाना हरदी जनपद बहराइच व विरेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र बेचन निवासी टेपरा महसी थाना हरदी जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन