ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

दानराशि की चोरी को लेकर कांग्रेसियों ने सद्बुद्धि पद यात्रा निकाला : दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 7, 2026

बहराइच। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे/दानराशि की चोरी एवं गम्भीर वित्तीय अनियमितताओं की लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में परशुराम चौक से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिटी कोतवाली, नगरपालिका परिषद, पीपल तिराहा, चौक घंटाघर छावनी होते हुए सिद्धनाथ मंदिर तक सद्बुद्धि पद यात्रा निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र ने ध्वज रक्षक की भूमिका निभाई। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे दानराशि की चोरी एवं लूट ने सम्पूर्ण विश्व के असंख्य रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक मिर्जा बेग ने सम्पूर्ण मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक विनय सिंह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग कर मंदिर का संपूर्ण प्रबंधन देश के चारों शंकराचार्यों एवं संबंधित मंदिर महंतो को सौंपा जाए। जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास पुनः स्थापित हो सके। इस दौरान सेवादल अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र, राजेश तिवारी एडवोकेट, हीरा लाल राव, रवीन्द्र स्वरूप, शहनवाज खान, अवधराज पासवान, स्वदेश कुमार सिंह एडवोकेट सहित कई लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें