ब्रेकिंग

विपक्षियों की पिटाई से दम्पति घायल

संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का किया आह्वान

विभागों द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई

उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल वितरण के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन

Ad

जिला ओटीडी सेल की समीक्षा बैठक सम्पन्न : विभागों द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 4, 2026

बहराइच। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य से जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला ओ.टी.डी. (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष के अंतर्गत जून तक विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक जनपद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। विशेष रूप से एक जनपद-एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं तथा जिले की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है। समीक्षा के दौरान लाभार्थियों को ऋण वितरण, उद्यमिता विकास, कौशल प्रशिक्षण, विपणन सहायता, उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग, गुणवत्ता सुधार, वित्तीय सहायता तथा अन्य विभागीय योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीसी मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी नगेन्द्र तिवारी, डीडी एग्री विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग केशव राम, एलडीएम जितेन्द्र मंसद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें