ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: वन्य क्षेत्र के ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधानों को किया गया जागरूक

तेंदुए के प्राकृतिकवास को बनाये रखने एवं मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के संबंध में की गई चर्चा
बहराइच। विश्व तेंदुआ दिवस के अवसर पर बुधवार को कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के समस्त रेंजो में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय निवासी, ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में तेंदुआ के प्राकृतिकवास को बनाये रखने एवं मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के संबंध में चर्चा की गई। वन क्षेत्र के निकट बसे ग्रामीणों एवं उनके ग्राम प्रधानों को जागरूक किया गया। संवेदनशील ग्राम ककरहा, मोतीपुर एवं मुर्तिहा के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विश्व प्रकृति निधि भारत की ओर से हबीर हसन, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी ने क्या करें, क्या न करें तेंदुए के व्यवहार, मानव एवं वन्यजीवों के सह अस्तित्व के विषय में जानकारी प्रदान की गई। बाघ मित्रों ंद्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने में अहम भूमिका निभाने के लिए बताया गया। विश्व तेंदुआ दिवस के अयोजन पर समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी शास्वत राज, माहेअन्जुम एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें