बगैर उचित बंटवारे के जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा : पीड़ित ने थाना प्रभारी हुजूरपुर से लगाई गुहार
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Aug 16, 2026
थाना हुजूरपुर के पुरैनी का मामला
बहराइच। बगैर बंटवारे के जमीन को सह खातेदार द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जबकि बंटवारे का मुकदमा उप जिलाधिकारी कैसरगंज न्यायालय पर विचाराधीन है। मामले में पीड़ित ने थाना प्रभारी हुजूरपुर से अवैध कब्जा रोकवाने की मांग की है। तहसील कैसरगंज थाना हुजूरपुर अन्तर्गत पुरैनी निवासी इसरत उल्ला खां पुत्र अजमत उल्ला खां के अनुसार गाटा सं. 849 रकबा 0.8780 के साथ कुतबुद्दीन खां व रजी उल्ला खां पुत्रगण शफीउल्ला खां निवासी पुरैनी सह खातेदार है। जमीन हुजूरपुर-कैसरगंज हाईवे पर स्थित है। गाटा के संबंध में बंटवारे के वाद एसडीएम कैसरगंज न्यायालय पर विचाराधीन है। बावजूद इसके दबंगई के बल पर उक्त लोग जमीन पर कब्जा कर रहे है। पीड़ित ने थाना प्रभारी हुजूरपुर से मांग की है कि बगैर उचित बंटवारे के तत्काल जमीन पर हो रहे कब्जे को रोका जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन