1 किलो 586 ग्राम चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार : पकड़े गए चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 15, 2026
रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा पुलिस, एसएसबी एवं एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 1.586 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को कस्बा रूपईडीहा स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.586 किलोग्राम अवैध नेपाली चरस बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विरेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र कुश बहादुर सिंह निवासी वार्ड संख्या-04, बारेकोट ग्राम पालिका, जिला जाजरकोट, राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना रूपईडीहा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना रूपईडीहा पुलिस के उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार, मुख्य आरक्षी अवधेश प्रजापति, आरक्षी रविन्द्र यादव तथा एएनटीएफ लखनऊ के उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह सहित पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस व एसएसबी के संयुक्त आपरेशन में 237 ग्राम स्मैक, मोटर साईकिल व मोबाइल के साथ तस्कर को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि नेपाल बार्डर पर थाना मोतीपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत पड़रिया चौराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 237 ग्राम स्मैक, एक अदद मोटर साईकिल, एक अदद ओप्पो रिनो मोबाइल बरामद हुआ। तस्कर की पहचान इसरार पुत्र करामत अली निवासी ग्राम मेढकिया पौण्डा थाना मोतीपुर के रूप में की गई। बरामदगी के आधार पर आधार पर थाना मोतीपुर पर मुअसं. 297/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन