पुलिस ने गुमशुदा 211 मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया : बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 58,25,300 रूपये
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Aug 2, 2026
बहराइच। पुलिस/सर्विलांस सेल द्वारा 211 गुमशुदा मोबाइलों को बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 58,25,300 रूपये बतायी जाती है। पुलिस ने बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया। अभियान के दौरान जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल की नियमित मॉनीटरिंग की गई। उक्त अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कंपनियों, जिनमें सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वनप्लस आदि के कुल 211 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों को रविवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार सारथी एप’ को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें। जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन