ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

परिवार नियोजन टीम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण : टीम ने मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 19, 2026

बहराइच। शासन के आदेश पर राज्य स्तरीय परिवार नियोजन टीम ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी ली। दोपहर 2ः30 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची टीम ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री से मुलाकात की। इसके बाद टीम के सदस्य ओमप्रकाश एवं अन्य सदस्य ने एमसीएच विंग के लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एवं विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विगत वर्ष में हुए कुल प्रसवों, उपलब्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों (गायनोकोलॉजिस्ट) तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. वर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की इंचार्ज डॉ. शिवांगी, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ मेघा, अन्य संकाय सदस्य, चिकित्सालय प्रबंधक, नर्सिंग अधीक्षिका तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें