ब्रेकिंग

टैंकर चालक आगरा का निवासी बताया जा रहा

थाना विशेश्वरगंज में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

ड्राप्ट ऑउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्राप्त किया प्रशिक्षण

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धरमापुर रेंज की घटना

संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के दिए दिशा-निर्देश

Ad

अनियंत्रित दूध टैंकर गड्ढे में गिरा, केबिन में फंसकर चालक की मौत : टैंकर चालक आगरा का निवासी बताया जा रहा

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 11, 2026

फखरपुर, बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा के पास लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार दूध टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की गाड़ी के भीतर ही फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। पलक झपकते ही टैंकर लहराते हुए गड्ढे में जा समाया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। चालक के हाथ पर गुदा है संजय, आगरा का रहने वाला मृतक बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत घटना स्थल पर पहुँचा। क्षतिग्रस्त टैंकर को सीधा करने और शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच और तलाशी के दौरान मृतक ड्राइवर के हाथ पर संजय नाम लिखा हुआ मिला है। शिनाख्त के दौरान पता चला है कि मृतक उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला था। शव को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन की टीम टैंकर के केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें