चिकित्सकीय परामर्श व स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह से बचा जा सकता है : विश्व मधुमेह दिवस पर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 14, 2026
बहराइच। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय में प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री के मार्गदर्शन में जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री ने मधुमेह के बारे मे जानकारी देते हुए कहा की मधुमेह एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान, समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे बचाव एवं नियंत्रण किया जा सकता है। इस अवसर पर जनरल मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. एम.एम.एम. खान ने मधुमेह के लक्षणों, कारणों, बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श से मधुमेह की जटिलताओं से बचा जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने भी मधुमेह से बचाव के लिए जागरूकता, नियमित जांच एवं समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. अंजली सिंह, सहायक आचार्य डॉ. अंशुमान सिंह, एनसीडी चिकित्सक, नोडल अधिकारी, स्टाफ नर्स, एनसीडी स्टॉफ, चिकित्सालय प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित द्वारा आमजनमानस को मधुमेह के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन