पुलिसकर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों के साथ किया फ्लैग : रैली का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम को जागृत करना
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Aug 13, 2025
बहराइच। आगामी 79वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को थाना को. नगर से थाना दरगाह शरीफ तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम को जागृत करना है। रैली थाना को. नगर से प्रारंभ होकर थाना दरगाह शरीफ तक निकाली गई। रैली में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, को. नगर प्रभारी व थाना दरगाह शरीफ सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी पुलिसकर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन