ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम : क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 14, 2026

बहराइच। जनपद में 80वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों का श्रीगणेश प्रातः 06 बजे क्रांस कन्ट्री दौड़ तथा 06ः30 बजे इण्टरमीडियट में अध्ययनरत एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी से होगा। प्रातः 08 बजे समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों तथा शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाय। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर वीरों का वन्दन करने के भाव के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों, सशस्त्र सेना, अर्द्ध सैनिक बल, सशस्त्र पुलिस बल के पुरस्कृत वीरों व शहीदों के आश्रितों व पूर्व सैनिकों को जिला, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त एसडीएम, तहसीलदारों तथा बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि इसी प्रकार के आयोजन तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी किये जाए तथा सभी ग्राम प्रधानों को पंचायत भवनों पर ध्वाजारोहण तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के सम्बन्ध में अपने स्तर से निर्देशित कर दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें