ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

पेंशनर्स जनसुनवाई से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत : मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 22, 2026

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि रू. 27.016 लाख से अधिक पेंशन देयकों का भुगतान होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिले चेहरे

प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को सभी कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारी करेंगे पेंशन सम्बन्धी प्रकरणों की सुनवाई

बहराइच। मण्डलायुक्त द्वारा संचालित पेंशनर्स जनसुनवाई के माध्यम से आमजन एवं कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में जनपद बहराइच में 21 अगस्त को आयोजित संध्या संवाद कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीपीएफ एवं अन्य सेवा संबंधी देयों के लंबित भुगतान की शिकायत मण्डलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराईं तथा लंबे समय से लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई। इस कार्रवाई के फलस्वरूप सेवानिवृत्त कर्मचारी हरी प्रसाद वर्मा, भगौती प्रसाद, सुशील कुमार यादव, राज कुमार व जग प्रसाद सहित अन्य पात्र कर्मचारियों को उनके सेवा संबंधी देयों का भुगतान कराया गया। सभी लाभार्थियों को कुल रू. 27 लाख 1 हजार 616 की धनराशि का भुगतान किया गया। जबकि प्राप्त हुए अन्य प्रार्थना-पत्रों को अग्रिम कार्यवाही हेतु पेंशन निदेशालय संदर्भित करने की कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें