अपराध निरोधक समिति के सहयोग से जेल में निरूद्ध बंदी हुआ रिहा : बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 29, 2026
बहराइच। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन पर जिला कारागार बहराइच उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जिला बहराइच की टीम द्वारा कैदी को 22000 रूपये जुर्माना जमा करके रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया। आपको बताते चलें लगभग 7 वर्षों से जेल की सजा काट रहा कैदी हनुमान चौरसिया जो पयागपुर का निवासी था। उसको उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति रुपईडीहा नानपारा एवं बहराइच द्वारा रिहाई करा करके सकुशल उसके घर भिजवाने का कार्य किया। ज्ञातव्य में हो कि जिला कारागार बहराइच के जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 81 वर्षीय कैदी हनुमान प्रसाद का विगत 7 वर्षों में जिला कारागार बहराइच में इस कैदी का अच्छा चाल चलन रहा। सोमवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा 22000 हजार रूपये जुर्माना जमा करके उसके परिवार वालों के लड़के को सुपुर्द करवा दिया गया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति समिति जिला सचिव/जेल विजिटर केशव कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन, जिला उपसचिव विनोद कुशवाहा, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख मंत्री तेज प्रसाद वर्मा, आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा नगर सचिव राजीव कुमार अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री रमेश कुमार मिश्रा, संगठन मंत्री मोहसिन भाई, मंत्री पप्पू प्रधान ब्लाक बलहा गुलाल पुरवा आदि कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन