ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

दुष्कर्म के अभियुक्त को मुठभेड़ में लगी गोली : भारत-नेपाल सीमा पर हुई पुलिस मुठभेड़ अभियुक्त नेपाल भागने की फिराक में था

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jun 26, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। बलात्कार का अभियुक्त नेपाल भागने की फिराक में था। तभी भारत-नेपाल अर्न्तराष्ट्रीय सीमा पर अभियुक्त से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बीते 25 जून को थाना रुपईडीहा में 13 वर्षीय बालिका के साथ उसकी बिरादरी के अजमेर पुत्र गुलाम वारिश द्वारा बलात्कार की घटना की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका को मेडिकल लिए भेजा गया और पीड़िता के पिता की तरफ से प्राप्त तहरीर के आधार मुकदमा अपराध संख्या 190/2025 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पास्को एक्ट के अभियोग अजमेर पुत्र गुलाम वारिस उम्र 22 वर्ष निवासी बढैया दाखिला अड़गोड़वा थाना रुपईडीहा पर पंजीकृत हुआ। अभियुक्त की तलाश प्रारंभ की गई। तलाश में थाना रुपईडीहा व स्वाट टीम संयुक्त रूप से प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई की अभियुक्त अजमेर नेपाल जाने की फिराक में है और नेपाल बॉर्डर से निकलने वाला है। उक्त सूचना के आधार पर पंचपकड़ी गांव जो नेपाल राष्ट्र बॉर्डर पर स्थित है जहाँ से अभियुक्त अजमेर निकलने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गयी और उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियति से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें अभियुक्त अजमेर के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके पास से एक अदद देशी तमंचा व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस टीम द्वारा उसको मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें