ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बहराइच में जलवायु-स्मार्ट कृषि को मिलेगा बढ़ावा

दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे महौली गांव में शोक की लहर

उपस्थित जनों ने उनके देश के प्रति समर्पण की भूरि भूरि प्रशंसा की

एसडीएम कैसरगंज ने तहसील पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण

Ad

पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई : उपस्थित जनों ने उनके देश के प्रति समर्पण की भूरि भूरि प्रशंसा की

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 27, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों ने देश के महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनके देश के प्रति समर्पण की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मिसाइल मैन के नाम से विख्यात महान देश भक्त पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वें 2002 से 2007 तक देश के राष्ट्रपति थे। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष और रक्षा कार्यक्रमों में चार दशक से अधिक समय तक काम किया। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि जनता के राष्ट्रपति नाम से विख्यात अब्दुल कलाम ने ‘विंग्स आफ फायर‘ और इंडिया 2020 जैसी प्रेरणादाई पुस्तकों का लेखन किया। वे सभी धर्मों का सम्मान करते थे। वे कुरान के साथ साथ भगवत गीता का अध्ययन करते थे, संस्कृत के श्लोक जानते थे, वीणा बजाते थे। उन्होंने अविवाहित रहकर देश और समाज की सेवा में समर्पित रहे। अन्त में उन्हें भारत मां का सच्चा सपूत बताते हुए उपस्थित सभी राष्ट्र भक्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में विनय तिवारी, संगठन के संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह, आशुतोष मिश्र, साहित्यकार राम संवारे द्विवेदी ‘चातक‘ मोहर्रम अली सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें