ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लूटी नकदी

बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को तगादा वसूलकर घर जा रहे बाइक सवार कपड़ा व्यवसाई पर छह से सात की संख्या में बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल व्यवसायी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद के कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बड़ीहाट निवासी वली उल्लाह 28 कपड़ा व्यवसाई हैं। वह शहर में संचालित दुकानों पर सामान की बिक्री कर प्रतिदिन तगादा वसूली का कार्य करते हैं। शुक्रवार रात को तगादा वसूलकर व्यवसाई बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी कोतवाली नगर के काजीपुरा स्थित मूंगफली चौराहे पर रात 11 बजे बाइक सवार व्यवसाई पहुंचा। तो कुछ लोग आ गए और व्यवसायी को मारपीट कर घायल कर दिया व नगदी लूट ले गए। जिला अस्पताल में भर्ती व्यवसाई ने बताया कि वशीरगंज मोहल्ला निवासी डोकोमा, मंसूरगंज निवासी गुलफाम, नाजिरपुरा निवासी कादिरी के साथ तीन अज्ञात नकाबपोश लोग पहुंचे। सभी ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जिससे वली उल्लाह घायल होकर जमीन पर गिर गया। व्यवसाई के घायल होते ही सभी नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट और हमले की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। अभी कितनी नकदी गई है। इसका पता नहीं चल सका है। घायल व्यवसाई ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


चार दिन से कर रहे पीछा
जिला अस्पताल में भर्ती व्यवसाई ने बताया कि हमला करने वाले लोग उसका चार दिनों से पीछा कर रहे थे, लेकिन उस पर सभी चाकू मार देंगे, यह अंदेशा मन में नहीं आया। उसने बताया कि कुछ लोगों से विवाद भी बीते सप्ताह हुआ था। जिस पर लोग रंजिश रख रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें