ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

पत्रकारों की समस्याओं का हो निराकरण : ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़ी मांगें शामिल

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 7, 2025

बहराइच। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया है कि 16 सितंबर को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़ी मांगें शामिल हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लिए राज्य मुख्यालय लखनऊ में शासन की ओर से कार्यालय हेतु भवन का आवंटन किया जाए। मान्यता-प्राप्त पत्रकारों की तरह ही ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाए। ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल किया जाए और लंबे समय से आंचलिक पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। ग्रामीण पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व जिला पुलिस के किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से जांच की जाए। राज्य एवं जिला स्तर पर स्थायी समिति की भांति तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अफसरों के साथ ग्रामीण पत्रकारों की नियमित बैठकें कराई जाएं। प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत ग्रामीण पत्रकार के परिजनों को तत्काल पाँच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाए और मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें