लेबर अड्डों के चिन्हित होगी भूमि, मूलभूत सुविधाओं का होगा विकास : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व जिला टास्क फोर्स बालश्रम समिति की बैठक
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Sep 23, 2026
बहराइच। उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व जिला टास्क फोर्स बालश्रम समिति की बैठक सम्पन्न हुई। सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद बहराइच में अब तक कुल 213890 श्रमिक पंजीकृत है। डीएम श्री पाण्डेय द्वारा अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों से आवेदन कराये जाने तथा समय सीमा के अंतर्गत कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। डीएम द्वारा औद्योगिक संगठनों से अपने प्रतिष्ठान में कार्यरत श्रमिकों का श्रमिक पंजीयन कराये जाने के साथ श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए अवगत गया कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को ही विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त होता। जिलाधिकारी द्वारा सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिया गया कि सभी ब्लाकों एवं नगर निकायो में पजींयन कैम्प लगाकर तथा ई-रिक्शा के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाय। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर जिला अधिकारी अरूण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह सहित अन्य जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन