संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप : युवती की गले में कसने के निशान, ओंठ और गाल पर चोट के निशान
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jun 23, 2025
बहराइच। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती अपने घर मे मृत पाई गई। रेहाना पुत्री निजामुद्दीन निवासी साइनपुरवा, लालपुर जलालपुर फखरपुर उम्र करीब 18 वर्ष की गले में कसने के निशान, ओंठ और गाल पर चोट के निशान है। घटना बीती रात की है। मृतका के पिता का आरोप है कि उसके चचेरे भाई अजीज का लड़का छोट्टन और मेरे भाई खटखट ने हत्या की है।
युवक का शव पड़ा पाया गया
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाला में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। थोड़ी दूर पर एक मोटरसाइकिल संख्या यूपी 31 आर 0027 खड़ी है। आसपास के लोगों ने सूचना मोतीपुर पुलिस को दिया। मृतक शव की पहचान लखीमपुर जिले के थाना धौरहरा के ग्राम शेखनपुरवा निवासी लगभग 45 वर्षीय रफीक के रूप में हुई। शव के आसपास नशीली दवाएं एवं इंजेक्शन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन