ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को तेंदुए ने बनाया शिकार, परिजनों में कोहराम

बहराइच। ककरहा रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को गुरुवार सुबह तेंदुआ ने हमला कर मार डाला। उसका क्षत विक्षत शव बरामद हो गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव बरामद कर लिया है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत उर्रा ग्राम पंचायत के मजरा कल्लूपुरवा निवासी सुनीता देवी 40 पत्नी बीरबल गुरुवार को जंगल में लकड़ी बीनने के लिए जंगल को गई थी। सुनीता सुबह 11.30 बजे नंगा बाबा स्थान पर चोरघटिया नामक स्थान पर पहुंची। तभी जंगल क्षेत्र में तेंदुआ ने महिला के गर्दन को दबोच लिया। इसके बाद उसे झाड़ियों में खींच ले गया। महिला को कुछ ही देर में निवाला बना लिया। साथी लोगों ने परिवार को सूचना दी। घटना की जानकारी वन विभाग के साथ पुलिस को दी गई। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत तेंदुआ के हमले से हुई है। वहीं महिला के साथ जंगल गए साथी लोगों ने बताया कि सुनीता पर बाघ ने हमला किया है। जिससे महिला की मौत हुई है। डीएफओ ने बताया कि पग चिन्ह की जांच चल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें