ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय नारी विकास केन्द्र : संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 13, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। नेपालगंज स्थित नारी विकास केन्द्र की 51वीं वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष एवं लुम्बिनी प्रदेश सभा सांसद मीना श्रेष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सभा में केन्द्र की वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। सह-सचिव सपना राणा ने बताया कि केन्द्र पिछले 51 वर्षों से महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। केन्द्र की ओर से सिलाई-कटाई, ब्यूटिसियन, अचार बनाने, कागज की धूप बनाने सहित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही महिला स्वास्थ्य, अधिकार, लैंगिक हिंसा और मानव बेचबिखन के खिलाफ भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। आगामी वर्ष में महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला उद्यमिता और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रम संचालित करने की योजना बनाई गई है।

महिलाओं के लिए मनोपरामर्श सेवा शुरू

साधारण सभा के अवसर पर महिलाओं के लिए मनोपरामर्श सेवा का भी शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष मीना श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ समाजसेवी शान्ति श्रेष्ठ ने फीता काटकर सेवा का उद्घाटन किया। कार्यवाहक अध्यक्ष शीला शाह ने बताया कि केन्द्र के परामर्शदाता नौसाद नाज अन्सारी द्वारा नियमित मनोपरामर्श सेवा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर केन्द्र के नए सलाहकार पूर्ण लाल चुके और दुर्गा खड्का तथा नए सदस्यों नौसाद नाज अन्सारी और कमला चौधरी को खादा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें