ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक रहे गोण्डा नरेश देवी बख्श सिंह की पावन भस्म कलश श्रद्धापूर्वक स्वदेश लाई गई

देश की सत्तावनी संग्राम के महानायक गोण्डा नरेश देवी बख्श सिंह की पावन भस्म कलश का स्वदेश आने पर विश्वम्भरपुर गोण्डा में हुआ भव्य स्वागत
गोंडा। नेपाल के राप्ती अंचल में दांग स्थित श्री योगी गोरक्ष पात्र देवता सिद्ध रतन नाथ मठ घोराही 17 रत्नपुर चौघेरा दांग से श्रध्दापूर्वक भस्म कलश लाई गयी। अखिल भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन द्वारा नई दिल्ली में प्रस्तावित स्वतन्त्रता सेनानी स्मारक में प्रतिष्ठापित किये जाने के लिए प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक रहे गोण्डा नरेश देवी बख्श सिंह की पावन भस्म कलश श्रद्धापूर्वक स्वदेश लाई गई। अखिल भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के प्रदेश महासचिव माधवराज सिंह विश्वम्भरपुर गोण्डा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नेपाल के राप्ती अंचल में दांग स्थित श्री गोरक्ष पात्र देवता सिद्ध रतननाथ मठ घोराही 17 रत्नपुर चौघेरा दांग से मठ में स्थित गोण्डा नरेश देवी बख्श सिंह की पावन समाधि से भस्म कलश प्राप्त किया। प्रतिनिधि मंडल मे माधवराज सिंह, के.के, अखिलेश प्रताप सिंह विश्वम्भरपुर, उदयचन्द सिंह मध्यनगर, अनिल सिंह वनकसिया, शिवरतन सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें