ब्रेकिंग

बच्चों के सिर और चेहरे पर कांच के टुकड़े लगने से गंभीर चोटें आई

सिर और पीठ में गंभीर चोटें, दादी की बहादुरी से बची पोते की जान

खुटेहना, पयागपुर एवं आसाम चौराहा क्षेत्र से संग्रहीत किये गये नमूने

सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक

सड़क नहीं बनी तो सभी करेगे चुनाव का बहिष्कार

Ad

उर्स मेले में जलपरी का शीशा टूटा, चार बच्चो समेत 15 घायल : बच्चों के सिर और चेहरे पर कांच के टुकड़े लगने से गंभीर चोटें आई

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 3, 2026

उर्स कमेटी के अध्यक्ष व शो संचालक समेत सात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, चार हिरासत में

फखरपुर, बहराइच। कस्बे के माधवपुर में आयोजित उर्स मेले में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेले में चल रहे जलपरी शो के दौरान पानी से भरा टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। टैंक फटने से करीब 20 हजार लीटर पानी तेज बहाव के साथ बाहर निकल आया। हादसे में चार बच्चों समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ बच्चों के सिर और चेहरे पर कांच के टुकड़े लगने से गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक टैंक फटने की आवाज सुनते ही मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पानी के तेज बहाव में कई लोग इधर-उधर गिर पड़े। वहीं टैंक की कांच की दीवार टूटने से उसके टुकड़े आसपास मौजूद लोगों को जा लगे। हादसे में घायल होने वाले लोगों में अरश (8), बुरू (7), अहद खान (8) और मोहम्मद सादिक (9) समेत कई लोग शामिल हैं। सभी बच्चे फखरपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार कराया गया। दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया गया। फखरपुर थाना प्रभारी राजकुमार राजभर के मुताबिक जलपरी शो के आयोजन के लिए संबंधित अनुमति नहीं ली गई थी। उर्स कमेटी के अध्यक्ष वाजिद खान और शो संचालक शादाब समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। हादसे के संबंध में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक टैंक में पानी का दबाव अधिक होने के कारण उसकी कांच की दीवार टूटने की आशंका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शराब दुकान के सामने खड़ी गाड़ी में युवक की संदिग्ध मौत

बहराइच। शहर के झिगहाघाट स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजिरपुरा निवासी अरशद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गाड़ी के अंदर बैठकर शराब पी रहा था। सूत्रों के मुताबिक ओवरडोज ड्रिंक के चलते मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें