ब्रेकिंग

सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकरण पर दिया गया जोर

क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

कैसरगंज-रिसिया-गंभीरवा में संग्रहीत किये गये 08 नमूने

गोवंशों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय हरा चारा

लापरवाही पर तहसीलदार से तलब किया स्पष्टीकरण

Ad

जरवलरोड में नष्ट कराया गया 125 किलो दूषित छेना : कैसरगंज-रिसिया-गंभीरवा में संग्रहीत किये गये 08 नमूने

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 2, 2026

बहराइच। आगामी त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों पर प्रभावी अंकुश के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं अन्तरजनपदीय टीमों द्वारा बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की 02 टीमों द्वारा जरवलरोड कैसरगंज, रिसिया बाजार, गम्भीरवा बाजार में छापेमारी की कार्रवाई की गयी। उक्त छापे के दौरान जरवलरोड, तूफानी चौराहा स्थित बंगाली मिष्ठान भण्डार पर फ्रीजर में रखे कई दिन पुराने दूषित छेना, रसगुल्ल मात्रा लगभग 125 किग्रा को नष्ट करा दिया गया, उसके बाद जरवलरोड की बाजार बंद हो गयी। तदोपरान्त टीम ने कैसरगंज स्थित झगरू स्वीट शॉप से खोया का नमूना एवं तहसील के निकट स्थित बद्री स्वीट शॉप से दूध बर्फी एवं मिल्क केेक का नमूना लिया गया। दूसरी टीम के द्वारा रिसिया बाजा स्थित विनायक इंटरप्राइजेज से छेना रसगुल्ला एवं गुलाबजामुन का नमूना लिया गया तथा गम्भीरवा बाजार स्थित यादव मिष्ठान भण्डार से दूध बर्फी एवं मिल्क केक तथा सुरेश स्वीट शॉप से पेड़े का नमूना लिया गया। शिवनगर में 01 प्रतिष्ठान से दूध का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में सहायक आयुक्त डॉ. अमर सिंह वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर, विनय कुमार, अनूप सिंह एवं श्रीमती प्रीती वर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें