ब्रेकिंग

बच्चों के सिर और चेहरे पर कांच के टुकड़े लगने से गंभीर चोटें आई

सिर और पीठ में गंभीर चोटें, दादी की बहादुरी से बची पोते की जान

खुटेहना, पयागपुर एवं आसाम चौराहा क्षेत्र से संग्रहीत किये गये नमूने

सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक

सड़क नहीं बनी तो सभी करेगे चुनाव का बहिष्कार

Ad

ग्रामीणों ने की सड़क बनवाने की मांग, टूटे मार्ग से आने जाने को विवश : सड़क नहीं बनी तो सभी करेगे चुनाव का बहिष्कार

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 3, 2026

फखरपुर, बहराइच। थाना फखरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलौराबांसू निवासी आजादी के 78 सालों बाद भी फौजदार सिंहं पहिया, भट्टपुरवा, लोडनपुरवा आदि गांवों में आने जाने के लिए आर सीसी सड़क या खड़ंजा व डामर रोड नहीं है। ग्रामीण जर्जर रास्ते से आने जाने को विवश है। जिसके लिए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व विकास खंड कार्यालय पर कई बार इसकी शिकायत की गई, परन्तु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। यदि तत्काल समस्या का निवारण न हुआ तो हम सभी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। रस्ता सही न होने से पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहिया से फौजदार सिंह, पहिया होते हुए विद्यालय भट्टपुरवा तक कई बार नपाई भी हो हुई। जिसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। मिश्रीलाल, विकास सिंह, प्रहलाद, सुभाष सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने गाँव की सड़क निर्माण कराने जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क निर्माण नहीं हुआ तो हम ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें