ब्रेकिंग

सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकरण पर दिया गया जोर

क्षेत्रवासियों को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

कैसरगंज-रिसिया-गंभीरवा में संग्रहीत किये गये 08 नमूने

गोवंशों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय हरा चारा

लापरवाही पर तहसीलदार से तलब किया स्पष्टीकरण

Ad

डीएम ने गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : गोवंशों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय हरा चारा

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 2, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा संचालित बृहद गो संरक्षण केन्द्र चफरिया का औचक निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण एवं उनके लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में वर्तमान में लगभग 300 गोवंश संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों को अपने हाथों से गुड़ एवं केला खिलाकर गोमाता व नन्दी का सम्मान किया। बृहद गौशाला में चरनी सहित बड़े आकार के 04 पशुशेड, आइसोलेटेड वार्ड के साथ-साथ छोटे व मादा गोवंशों को रखने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने गौशाला में गोवंशों के भरण-पोषण, चारा-पानी, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही बीमार एवं अस्वस्थ गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराकर समय से उपचार सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने निर्देश दिया कि बृहद गो संरक्षण केन्द्र में संरक्षित गोवंशों के बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिगत हरे चारे के लिए आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में उपलब्ध गोबर के समुचित उपयोग एवं ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बायोगैस प्लांट स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बायोगैस प्लांट की स्थापना से गोबर का वैज्ञानिक एवं उपयोगी प्रबंधन हो सकेगा तथा उससे ऊर्जा का उत्पादन भी किया जा सकेगा। इससे गौशाला की व्यवस्थाओं को अधिक उपयोगी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय, पशु चिकित्साधिकारी रिसिया व रमवापुर व नगर पालिका परिषद के सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें