ब्रेकिंग

बच्चों के सिर और चेहरे पर कांच के टुकड़े लगने से गंभीर चोटें आई

सिर और पीठ में गंभीर चोटें, दादी की बहादुरी से बची पोते की जान

खुटेहना, पयागपुर एवं आसाम चौराहा क्षेत्र से संग्रहीत किये गये नमूने

सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक

सड़क नहीं बनी तो सभी करेगे चुनाव का बहिष्कार

Ad

विकास कार्यों एवं जनकल्याण योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा : सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 3, 2026

बहराइच। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, ब्लाक प्रमुखगण, अन्य जनप्रतिनिधि तथा समिति के सदस्यगण व सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे। वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा के दौरान सांसद द्वारा उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देश दिया गया कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनकी सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दंे। इसी प्रकार उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देश दिये गये कि स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ायी जाय। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत 622272 कृषक को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। सम्मान निधि की धनराशि किसानों के बैंक खाते में सीधे अन्तरित की जा रही है। अब तक जिले के 617990 किसान लाभान्वित हो चुके है। फसल बीमा योजना अन्तर्गत आपदा से जो हानि हुई है उसका सर्वे कर लिया गया है समय से अनुदान प्रेषित कर दिया जायेगा। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान, राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना व राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना की समीक्षा में सभी योजनाओं का टारगेट पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। सांसद डॉ. गोंड द्वारा गौआश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंशों को शासन की मंशानुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की समीक्षा के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत वर्तमान समय में अन्त्योदय अन्न योजना के 1,17,009 राशन कार्ड तथा पात्र गृहस्थी योजना के 6,01,392 राशन कार्ड कुल 7,28,401 राशन कार्ड प्रचलित है। सांसद द्वारा निर्देश दिये गये कि सभी दुकानों पर कार्मिशियल सिलेण्डर का यूज किया जाय।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें