कतर्नियाघाट जंगल पर्यटकों के लिए 15 दिन पहले खुलेगा : 1 नवम्बर से पर्यटकों के लिए खुलेगा गेट, वन विभाग ने शुरू की तैयारियां
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Oct 24, 2026
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच। पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य इस बार निर्धारित समय से 15 दिन पहले 1 नवंबर से खोल दिया जाएगा। पहले यह 15 नवंबर से खुलता था। वन विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग के अनुसार शुरूआती दिनों में जंगल सफारी का आनंद तो मिलेगा, लेकिन गेरुआ नदी में पानी कम होने से बोटिंग की सुविधा एक सप्ताह बाद शुरू हो सकेगी। घाघरा घाट बैराज पर सफाई कार्य चलने से नदी का अधिकांश हिस्सा सूखा है। 7 नवंबर के बाद पानी छोड़े जाने पर बोटिंग शुरू होगी। डीएफओ ने बताया कि सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हथियार और प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, उल्लंघन पर स्पॉट फाइन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन