ब्रेकिंग

महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन की तैयारियों पर हुई चर्चा

निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा, अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

मतदान केन्द्र श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा का डीएम ने किया निरीक्षण

20 नवम्बर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

1 नवम्बर से पर्यटकों के लिए खुलेगा गेट, वन विभाग ने शुरू की तैयारियां

Ad

कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे: डीएम : मतदान केन्द्र श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा का डीएम ने किया निरीक्षण

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 24, 2026

द्वितीय विशेष अभियान में संचालित गतिविधियों का लिया जायज़ा

अधिक से अधिक अर्ह युवक-युवतियों के प्रपत्र-6 भरवाये जाने के दिये गये निर्देश

बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई मतदाता न छूटे (नो वोटर टू बी लेफ्ट बिहाईन्ड) के उद्देश्य से संचालित द्वितीय विशेष कैंप दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता व उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह के साथ मतदान केन्द्र श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा का निरीक्षण कर विशेष अभियान दिवस के अवसर पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया। डीएम ने मतदान केन्द्रों पर मौजूद बूथ लेबिल अधिकारियों व सुपरवाईज़र्स को मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों, महिलाओं तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने, त्रुटियों के सुधार तथा पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला निवार्चन अधिकारी ने श्री शंकर इण्टर कालेज में स्थापित सभी सात बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ रवि कुमार, छत्रपाल, महेश व अन्य से वार्ता करते हुए प्राप्त होने वाले फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। विशेष अभियान दिवस में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें