ब्रेकिंग

महर्षि वाल्मीकि जयंती के आयोजन की तैयारियों पर हुई चर्चा

निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा, अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

मतदान केन्द्र श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा का डीएम ने किया निरीक्षण

20 नवम्बर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश

1 नवम्बर से पर्यटकों के लिए खुलेगा गेट, वन विभाग ने शुरू की तैयारियां

Ad

थाना समाधान दिवस का जायजा लेने कोतवाली नानपारा पहुंचे डीएम व एसपी : जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 24, 2026

बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों में जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ कोतवाली नानपारा पहुंचकर कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि बेनामी ज़मीन, चकमार्ग की पटाई, पैमाईश कराने, आबादी की ज़मीन में निर्माण सम्बन्धी विवाद, रास्ते तथा भूमि से सम्बन्धित अन्य प्रकार के विवादों से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्रों में राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाकर तत्काल कार्यवाही करें। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लोगों के बीच मौके पर जाकर उनके तथ्यों को सुनकर न्यायोचित कार्यवाही करें इससे सम्बन्धित लोग पूरी तरह से संतुष्ट होंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि रास्ते के विवाद में 133 सीआरपीसी में दर्ज कर त्वरित निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, थानाध्यक्ष नानपारा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस पर सात शिकायतों का हुआ निस्तारण

फखरपुर, बहराइच। थाना प्रभारी फखरपुर राम कुमार राजभर के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 7 का समाधान मौके पर कर दिया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीमें गठित कर दी गईं। इस दौरान थानाध्यम राम कुमार राजभर, उप निरीक्षक लक्ष्मण पाण्डेय, दुर्गेश निगम, राजस्व निरीक्षक राम मनोहर यादव सहित कई हल्का लेखपाल व अन्य लोग मौजूद रहे।

थाना समाधान दिवस आयोजित

महसी, बहराइच। शासन द्वारा निर्धारित जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया के तहत थाना हरदी के प्रांगण में थानाध्यक्ष आलोक सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस मौके पर पुलिस चौकी मुख्यालय तहसील महसी क्षेत्र के एक गांव से पति-पत्नी के मध्य विवाद संबंधी मात्र एक शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें पति को थाने बुलवा कर समझा-बुझा कर सुलह-समझौता करवा दिया गया। इस मौके पर एस आई गुलाब सिंह, राधे श्याम चौधरी, प्रेम चंद गुप्ता, अर्जुन कुमार के अतिरिक्त गोवर्धन लाल अवस्थी, पंकज कुमार शुक्ला सहित वरिष्ठ नागरिक व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें