ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी का जन्म दिवस मनाया गया : सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 29, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण हस्ताक्षर अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी का जन्म दिवस मनाया गया। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि राजेंद्र नाथ लाहिड़ी का जन्म 23 जून 1901 को बंगाल के पाबना जिले के मोहनपुर गांव में हुआ था जो अब बांग्लादेश में है। उनके पिता क्षिति मोहन लाहिड़ी देशभक्त थे और क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण जेल में थे। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि 09 अगस्त 1925 को क्रांतिकारियों ने लखनऊ के पास काकोरी में सरकारी खजाने से भरी ट्रेन को रोका, ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींचने की मुख्य जिम्मेदारी राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी ने ही निभाई थी। उन्हें रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के साथ मौत की सजा दी गई। कार्यक्रम में राम रूप मिश्र एडवोकेट, विनय तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्र, विमल तिवारी, रवीश शुक्ल, सूर्य प्रकाश, निकुंज मिश्र एडवोकेट सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें