आजादी के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि मनाई गई : सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें भारतीय स्वतंत्रता के क्रांतिकारी पक्ष का अप्रतिम योद्धा बताया
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Aug 11, 2026
बहराइच। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच के तत्वावधान में ‘अगस्त क्रांति‘ पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में मंगलवार को स्थानीय सेनानी भवन सभागार में देश की आजादी के महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि मनाई गई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें भारतीय स्वतंत्रता के क्रांतिकारी पक्ष का अप्रतिम योद्धा बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि खुदीराम बोस 30 अप्रैल 1908 को किंग्सफोर्ड की गाड़ी समझकर एक बग्गी पर बम फेंका, दुर्भाग्यवश उस गाड़ी में दो ब्रिटिश महिलाएं थीं, जिनकी मृत्यु हो गई। खुदीराम बोस को इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर के पास गिरफ्तार कर लिया गया, उन्हें मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई गई थी। जिला इकाई बहराइच संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि खुदीराम बोस का जन्म 03 दिसम्बर 1889 को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में हुआ था। वे भारत के एक महान और सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। कार्यक्रम में संगठन के विशेष कार्याधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, शहर संगठन मंत्री अजय सिंह, अभिषेक द्विवेदी एडवोकेट, विनय तिवारी, मोहर्रम अली, राकेश श्रीवास्तव, विपिन पाल सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन