ब्रेकिंग

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनाव सम्पन्न

सीडीओ की चौखट पर पीड़ित ने लगाई गुहार

शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने के दिए निर्देश

बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

Ad

हाईटेंशन लाइन में पाइप छूने से युवक की मौत : मृतक के पिता ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 18, 2025

बहराइच। रिसिया इलाके में सोमवार को एक युवक घर में स्टील के रेलिंग लगाकर बची हुई पाइप ऑटो में रख रहा था तभी ऊपर से गुजरी हाइटेंशन लाइन में पाइप लगने से युवक को करंट लग गया। जब तक लोग उसे इलाज के लिए लेकर जाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र में स्थित रविदास नगर निवासी नदीम उम्र 18 वर्ष घरों व दुकानों पर रेलिंग लगाने का काम करता था। सोमवार सुबह वह कटीलिया चौराहे पर एक मकान में रेलिंग का काम खत्म कर बची हुई पाइप ई-रिक्शा पर रख रहा था। तभी अचानक पाइप ऊपर से गुजरी 11 हजार की लाइन से छू गई। जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें