ब्रेकिंग

खेत की देखरेख करने गया था किसान

इको वैन के चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल

मानव तस्करी का प्रयास विफल

तेजवापुर ब्लाक में ब्लाक सभागार में महसी विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

95 लाख की लागत से विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का निर्माण किया गया

Ad

तेंदुए के हमले में किसान घायल : खेत की देखरेख करने गया था किसान

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 22, 2026

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गूढ़ के मजरा निबिया गौड़ी में बुधवार सुबह तेंदुए के हमले से एक किसान घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने लगातार बढ़ते जंगली जानवरों के हमलो से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है। मामला मोतीपुर रेंज के निबिया गोढ़ी का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान मयाराम सुबह अपने खेत की देखरेख करने गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य किसान मौके पर दौड़े और शोर मचाया। जिसके बाद तेंदुआ मयाराम को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना में घायल किसान को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ, वीडियो वायरल

नदी से निकलकर खेत के पानी में पहुंचा था मगरमच्छ

बहराइच। नदी से निकलकर खेतों में भरे पानी तक पहुंचे एक मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, मगरमच्छ नदी से निकलकर खेत में भरे पानी में चला गया था। जब अपना खेत देखने कुंवारी नामक महिला अपना खेत देखने गई तो उसने मगरमच्छ को देख लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को भगाने के लिए उसे दौड़ाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मगरमच्छ सड़क पर धीरे-धीरे चल रहा है और लोग दूर से उसका वीडियो बना रहे हैं। फिलहाल वन विभाग को सूचना दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वापस नदी में छोड़ेगी। बारिश के मौसम में नदी-नालों के किनारे और खेतों में पानी भरे इलाकों में सतर्क रहें। मगरमच्छ दिखने पर तुरंत वन विभाग या प्रशासन को सूचना दें, खुद उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें