ब्रेकिंग

पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की राजनैतिक दलों से की अपील

पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की राजनैतिक दलों से की अपील

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निःशुल्क सेवा मिलने पर ग्रामीणों ने आयोजकों का आभार जताया।

शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार

प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास ने देव दीपावली मनाई

Ad

कारोबारी के सूने घर से लाखों की चोरी : शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 25, 2026

महसी, बहराइच। महसी क्षेत्र के राजी चौराहे पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कारोबारी दयाराम जायसवाल के घर को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के सभी सदस्य बहराइच में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर सूना था। इसी का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी, बक्से सहित घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। जब परिवार शादी से वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही महसी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। राजी चौराहे पर हुई इस बड़ी चोरी से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें