ब्रेकिंग

प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास ने देव दीपावली मनाई

नहर पटरी को खोदकर मिट्टी किसान अपने घर उठा ले जा रहे

फसल चक्र अपनाने तथा मचान विधि से खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश

32 स्टॉलों पर हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और दवाओं का वितरण

शरदऋतु के दृष्टिगत संरक्षित गोवंशों के लिए किये जायें उचित प्रबन्ध

Ad

देव दीपावली पर 11000 दीपों से जगमगाया सरयू तट : प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास ने देव दीपावली मनाई

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Nov 24, 2026

बहराइच। सरयू नदी के पावन तट पर श्री मरी माता मन्दिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की तरफ से त्रयोदश देव दीपावली मनाई गयी। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ग्यारह हजार दीपक जलाकर अज्ञानरूपी अंधेरों को नष्ट करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर विधायक अनुपमा जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता न्यास के प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेई व प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि विधायक नगर अनुपमा जायसवाल ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कि जिस प्रकार एक दीपक घने अंधेरों को काटकर सम्पूर्ण समाज को अवलोकित एवं प्रकाशित कर देता है उसी तरह हमें दीपक बनकर समाज के प्रत्येक वर्गों को अवलोकित करना है। अतिथि राजकिशोर प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख ने कहा कि यह आयोजन विगत 2014 से किया जा रहा है और अनवरत विकसित तरीके से सम्पन्न होता है। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव ध्रुव कुमार मिश्र, प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र, महामंत्री संजय सिंह, उपाध्यक्ष अनन्त राम निषाद, वरिष्ठ ट्रस्टी सुरेश श्रीवास्तव, बजरंगबली पाठक, अतुल.गौड़, आशीष सिंह, एकता जायसवाल, आदर्श शुक्ल, राकेश गुप्ता, सूरज शुक्ल, प्रमोद सिंह, नीतीश गुप्ता, रोहित चौधरी, हनुमान गुप्ता, कृष्ण कुमार मिश्र, उत्तम सिंह, रिशु, अमर श्रीवास्तव सहित तमाम अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें